संवाददाता / मो० कामरान
लखनऊ। भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति भावना के ग्रामांचल निर्धन जन सेवा प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ, रामपुर-देवराई (बीकेटी) परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र के 100 सुपात्र जरूरतमंद लाभार्थियों को ऊनी कंबल वितरित किए।

कंबल वितरण के उपरांत गायत्री परिवार की व्यवस्था तंत्र द्वारा लाभार्थियों व उपस्थित जनों के लिए माता जी का प्रसाद अमृताशन भोज कराया गया। आयोजन में भावना के प्रमुख सचिव एस.के. वर्मा, महासचिव जगमोहन लाल जायसवाल, प्रकोष्ठ संयोजक अमरनाथ धवन सहित आर.डी. स्वर्णकार, ए.पी. सिंह, अनिल खन्ना, डॉ. शुक्ला, आई.के. भारद्वाज, एम.एल. अग्रवाल, भारत भूषण गोयल, अखिल कुमार गुप्ता, श्रीमती जायसवाल, श्रीमती नीना अग्रवाल व श्री अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं, गायत्री परिसर व्यवस्था की ओर से पुनीत खरे, एस.आर. सिंह, पवन मिश्र, अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि शीतकाल में जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Definitely it was a well organised program in which blankets are distributed among poor and needy persons of surrounding villages.