विशेष संवाददाता/ मो० कामरान
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज के विधि संकाय को नई दिशा देने की पहल के तहत कॉलेज प्रबंध तंत्र ने पूर्व प्राचार्य व इंचार्ज विधि संकाय प्रो. एस. एम. हसनैन को एलएलबी ऑनर्स एवं एलएलएम पाठ्यक्रमों का समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया है। इस अवसर पर शिया पीजी कॉलेज प्रबंध तंत्र की ओर से प्रो. हसनैन को बुके और शाल भेंट कर कार्यभार सौंपा गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. हसनैन ने प्रबंध तंत्र को आश्वस्त किया कि वे एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम दोनों पाठ्यक्रमों को गुणवत्ता और उपलब्धियों के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में मजलिस ए उलेमा के सचिव मौलाना यासूब अब्बास, कॉलेज मैनेजर मुर्तजा अब्बास शम्सी, प्राचार्य प्रो. एस. एस. आर. बाकरी, निदेशक सेल्फ फाइनेंस डॉ. अबु तैय्यब, स्टेट ऑफिसर डॉ. एजाज़ अतहर, निदेशक एससीडीआरसी डॉ. प्रदीप शर्मा, निदेशक लीगल एड क्लीनिक एवं संयुक्त मंत्री लुआक्टा डॉ वहीद आलम सहित विधि विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।