लखनऊ। NATURAX ENERGY SOLUTION PRIVATE LIMITED द्वारा सोलर ऊर्जा समाधान से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के निदेशक/सीईओ राजेश कुमार पांडेय ने कंपनी की योजनाओं एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज एवं पूर्व प्रमुख सचिव (विधि एवं न्याय) एस.के. पांडेय रहे। उन्होंने अपने संबोधन में स्वच्छ ऊर्जा के महत्व पर जोर देते हुए सौर ऊर्जा को भविष्य की आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक सी.डी. शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए और सौर ऊर्जा के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में गिरिश द्विवेदी, बी.एम. शर्मा सहित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की।