मो० कामरान खान (संवाददाता)
लोड विभाजन से सुधरी बिजली आपूर्ति, छुईया पुरवा उपकेंद्र पर 5 एमबीए ट्रांसफॉर्मर बढ़ाने का कार्य जारी।
लखनऊ के जानकीपुरम जोन में भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया है। जोन में करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके हैं। न्यू कैंपस क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए आईआईएम और सेवा फीडर के बीच लोड का संतुलन किया गया है, जिससे ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या में राहत मिली है। छुईया पुरवा जीपीआरए उपकेंद्र पर 5 एमबीए ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य जारी है। इससे 1912 शिकायतों में कमी आई है और डीटी डैमेज जैसी समस्याओं का समाधान हुआ है। बीकेटी क्षेत्र के सभी उपकेंद्रों पर मुख्य अभियंता की कड़ी नजर है और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।