लखनऊ। फायर स्टेशन इंदिरानगर परिसर स्थित सरकारी आवासों के ऊपर बुधवार देर शाम एक विशाल गुलमोहर का पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


अचानक पेड़ गिरने से BSNL परिसर और फायर स्टेशन के बीच बनी बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पास के तीन सरकारी आवासों में रह रहे परिवार बाल-बाल बच गए। घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। मौके पर मौजूद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के. के. सिंह ने मीडिया को बताया कि BSNL परिसर में लगा पेड़ काफी पुराना था और उसके पास तीन परिवार रह रहे थे। पेड़ गिरने के समय परिवार घरों के अंदर मौजूद थे, लेकिन किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ।