लखनऊ स्थित बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 16 अप्रैल 2026 को एनएसएस इकाई के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल और हरी-ओम सेवा केंद्र, लखनऊ के सहयोग से बीआईईटी कैंपस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष जी.एस. अग्रवाल, निदेशक डॉ. एस.के. अग्रवाल, प्रॉक्टर आर.पी. सिंह, डीन एकेडमिक, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जे.के. श्रीवास्तव सहित संकाय सदस्यों, स्टाफ और स्वयंसेवकों की उपस्थिति में किया गया।

शिविर में कुल 108 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान के पश्चात सभी दाताओं को जलपान एवं रक्त बैंक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस सफल आयोजन के लिए एनएसएस इकाई की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया गया।