लखनऊ। कायस्थ महासभा लखनऊ उ0प्र0 के तत्वावधान में केंद्रीय विहार कॉलोनी, सेक्टर-6 जानकीपुरम विस्तार स्थित सभागार में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त न्यायाधीश अनुराग कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में चित्रांश परिवार के चिन्मय, माहिका, सौम्यक, अर्पण, विभा, इंद्रुष्मा, ममता प्रकाश और सुरेश चंद्र सहित अन्य कलाकारों ने होली के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे सभागार में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई, जिसने आयोजन को और भी रंगीन बना दिया। इस मौके पर रमेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, बड़ी विशाल, रसेश प्रसाद, दीपक सक्सेना, अरविंद प्रसाद, रजनीश चंद्र, अमित सक्सेना समेत शहर के कई गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महासभा के महामंत्री चंद्रशेखर ने उपस्थित अतिथियों और जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।