लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित सेक्टर-एक के झंडा पार्क में जागृति सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली का पर्व मनाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में एंकर प्रीति की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने डांस, गायन और विभिन्न खेलों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर सभी उपस्थित लोग गदगद हो उठे और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, महामंत्री जितेन्द्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सतीश, उपाध्यक्ष ममता, संगठन मंत्री आभा यादव, मंत्री नंदन पाठक, विधिक सलाहकार संजीव, डॉ. सुमन सिंह, गायत्री साही, शिवओम शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, राधा यादव, सुनीता यादव और अथर्व समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं
।