लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा बुधवार को दौलतगंज वार्ड में एक दिवसीय ‘कानूनी मामलों में सलाह’ शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के सुझाव दिए।

रैली से पूर्व आयोजित शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वहीद आलम ने वार्ड निवासियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को भारतीय आपराधिक कानून, विशेष रूप से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली, थाने और कोर्ट में आने वाली आम समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके व्यावहारिक समाधान भी बताए।

शिविर में एनएसएस के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और जागरूकता अभियान को सफल बनाया।