लखनऊ, 25 मार्च। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिया पीजी कॉलेज के विशेष शिविर के छठे दिन बुधवार को प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी एवं निदेशक लीगल एड क्लीनिक डॉ. वहीद आलम ने स्वयंसेवकों को आपराधिक कानून से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।

उन्होंने संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध, जमानतीय व गैर-जमानतीय अपराध, शमनीय एवं अशमनीय अपराध, एफआईआर, कोर्ट द्वारा एफआईआर, जीरो एफआईआर, क्रॉस एफआईआर, एनसीआर कंप्लेंट, गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, सेशन ट्रायल तथा मजिस्ट्रेट ट्रायल जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान डॉ. सुधाकर वर्मा ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों से अवगत कराया और अपने जोशीले संबोधन के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी के उपरांत कानूनी जागरूकता को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्वयंसेवकों ने आमजन के बीच जाकर विभिन्न कानूनों से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वहीद आलम, डॉ. सुधाकर वर्मा, डॉ. नगीना बानो एवं एनएसएस सहायक श्री अजीत सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।