लखनऊ, 26 मार्च (हिन्दुस्तान लाइव संवाद)
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिया पीजी कॉलेज का 7 दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार को समापन के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन “समाज के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वहीद आलम ने कहा कि एनएसएस भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है। इसके माध्यम से विद्यार्थी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं मतदान के प्रति जागरूकता फैलाते हैं और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधाकर वर्मा ने कहा कि एनएसएस युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करती है। वहीं डॉ. नगीना बनो ने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न होता है।

समापन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.एस.आर. बाकरी ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवकों को बधाई दी। इस अवसर पर एस्टेट ऑफिसर डॉ. मिर्जा एजाज़ अतहर, प्रो. सरवत तकी, प्रो. सिबतेन बेग, प्रो. आगा परवेज़ मसीह, डॉ. पी.के. गर्ग, डॉ. छत्रपाल, डॉ. कमलजीत मणि मिश्रा, डॉ. पुलकित शुक्ला, डॉ. विनय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीसम मुबारक एवं एनएसएस सहायक अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
ऐसे चला सात दिवसीय शिविर:
शिविर के दौरान योग, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, व्यक्तित्व विकास, मतदान जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता जैसे विषयों पर संगोष्ठियां आयोजित की गईं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां निकालकर आमजन को जागरूक किया गया। अंतिम सत्र में भोज के साथ शिविर का समापन हुआ। इस दौरान पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ऋषि मिश्र एवं प्रो. सरवत तकी ने भी सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए छात्रों को एनएसएस में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।