विशेष संवाददाता/ मो० कामरान
लखनऊ। बीकेटी 11 केवी एलटी डिवीजन, जानकीपुरम जोन में मुख्य अभियंता ने ERP की समीक्षा के लिए बीकेटी डिवीजन का दौरा किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता सहित समस्त जेईओ को तलब किया गया। बैठक में वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान क्लोज़र की बिंदुवार और विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्य प्रगति, उपभोक्ता सेवाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं पुरनिया डिवीजन में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिलिंग काउंटर खोला गया है, जहां डिजिटल एप इंस्टॉलेशन से लेकर ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस संबंध में जेई पुनीता से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अधिकारियों से बात करने की बात कहते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि बिलिंग काउंटर पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेज़ी से किया जा रहा है और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य अभियंता जानकीपुरम जोन ने बताया कि ओटीएस योजना उपभोक्ताओं के लिए अंतिम अवसर है। उपभोक्ता बिचौलियों से बचें और किसी भी सहायता के लिए 1912 या हेल्पडेस्क से सीधे संपर्क करें। उन्होंने बताया कि बिजनेस प्लान 2025-26 की समीक्षा पूरी कर ली गई है, जिसके तहत न्यू कैप्स, मुस्लिम नगर, राहत रोड, गोनवा और अधरखेड़ा क्षेत्रों में करीब 104 ट्रांसफॉर्मरों को स्वीकृति दी गई है। इससे आने वाली गर्मी में उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मरों की ऑयलिंग और मेंटेनेंस का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही दो महीने के भीतर वर्टिकल सिस्टम को 100 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा अपनाया जा चुका है।