लखनऊ, 18 फरवरी। वाणिज्य विभाग, शिया पीजी कॉलेज में बुधवार को इंचार्ज वाणिज्य फैकल्टी प्रो. (डॉ.) अंजुम अबरार की वालिदा मोहतरमा मरहूमा इंतखाब जहां बिन्ते एजाज़ रसूल के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे आयोजित शोक सभा में विभागीय साथियों ने सूरे फातिहा पढ़कर इसाले सवाब किया तथा मरहूमा की मगफिरत के लिए दुआ की। इस दौरान कुछ शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि मरहूमा इंतखाब जहां का इंतकाल 17 फरवरी 2026, मंगलवार को सुबह 6:30 बजे उनके नेपियर रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी आवास पर हुआ था। वह पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रही थीं। शोक सभा में प्रो. नूरूल हसन, प्रो. सबीह रजा, प्रो. सुजात हुसैन, प्रो. कासिम अब्बास, डॉ. नवाब मसूद अब्दुल्लाह, डॉ. असद मिर्जा, डॉ. कीर्ति प्रकाश, डॉ. अंबरीश, डॉ. रजा शब्बीर, डॉ. मीसम मुबारक, डॉ. अंकुर सिंह, डॉ. मुस्तफा हुसैन, डॉ. अहमद काज़मी, डॉ. फराह तंजीम, डॉ. वहीद आलम, डॉ. रजा इरशाद नक़वी, डॉ. एम. एन. नय्यर हसन, डॉ. अली मेहदी सहित जनाब अली अहमद, अरमान और शानू उपस्थित रहे। सभा के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।