उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के कार्यालय में शुक्रवार, 7 अगस्त को संघ के महामंत्री रमेश चौरासिया का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, कर्मचारी नेता ओमप्रकाश उप्रेती, मोहम्मद रेहान, हिमांशु सावंत, राजीव राय, ओमकार राजभर, संतोष दुबे, अमित शुक्ल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संघ के मंत्री राजीव राय ने कर्मचारियों के हित में महामंत्री रमेश चौरासिया द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

संघ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने कार्यक्रम की जानकारी दी।