लखनऊ। अधिशासी अभियंता रेड, जानकीपुरम जोन के निर्देशन में सहायक अभियंता रेड एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम द्वारा विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार, 03 जून 2026 को जानकीपुरम, खदरा एवं कूर्सी रोड–कल्याणपुर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए कुल 32.59 किलोवाट का अवैध लोड पकड़ा गया। टीम द्वारा थाना मड़ियांव क्षेत्र के रत्ती मोहल्ला, कदम रसूल एवं आसपास के इलाकों में विशेष जांच की गई, जिसमें कई उपभोक्ताओं द्वारा अनधिकृत बिजली उपयोग की पुष्टि हुई।
जांच में सामने आए मामलों में
जावेद पुत्र राजू, रत्ती मोहल्ला कदम रसूल – 3.816 किलोवाट अवैध लोड
आदिलखान पुत्र मोहम्मद जहीर, रत्ती मोहल्ला, इंदिरानगर – 4.316 किलोवाट लोड
यासमीन बानो पत्नी यूनुस, इंदिरानगर – 6.309 किलोवाट लोड (3 एसी सहित)
इसी क्रम में जानकीपुरम क्षेत्र के कूर्सी रोड कल्याणपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए बृजेश्वरी पत्नी स्व. जय गोपाल, बहादुरपुर के परिसर में 8 एसी के माध्यम से अवैध विद्युत उपयोग पाया गया, जिसमें कुल 18.165 किलोवाट लोड दर्ज किया गया।
सभी मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की विद्युत चोरी से बचें। विभाग ने चेतावनी दी है कि यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।