लखनऊ। University of Lucknow के विधि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रसेन प्रताप सिंह को विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस का सुपरिंटेंडेंट एग्जाम (OSD) नियुक्त किए जाने पर शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के विधि संकाय के शिक्षक उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। Shia P.G. College से डॉ. वहीद आलम, संयुक्त मंत्री लुआक्टा डॉ. कमलजीत मणि मिश्रा, डॉ. प्रबोध कुमार गर्ग, डॉ. छत्रपाल, DAV Degree College से डॉ. राजेंद्र कुमार चौरसिया तथा KKC College से डॉ. महेंद्र कुमार बैस्य ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परीक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनेगी।