लखनऊ / देवरिया संवाददाता।
टॉपर बच्चों को सम्मानित करने के लिए कमरून निशा निशवा स्कूल बरवा मीरछापर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। दसवीं की छात्राओं ने विविधता में एकता का संदेश देते हुए नृत्य गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रस्तुति पर देर तक तालियां बजती रही। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता परवेज़ अलम ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। प्रधानाचार्य राबिया खातून और प्रबंधक शाहनवाज सिद्दीकी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि कमलेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और नेत्री जोया खाना ने बच्चों को सफलता का मंत्र दिया। कमलेश पांडेय ने कहा कि कठिन संघर्ष का कोई विकल्प नहीं होता। इस दौरान प्राथमिक स्तर पर अलमा,आलिया खातून उच्च प्राथमिक गुड़िया खातून,एलिजा खातून,कक्षाओं में तस्रीन अंसारी,चंदा खातून,लैब खान,अलीशा खातून,हमैरा खातून, सूफिया,मरियम, नूर फातिमा,हमजा,अयान, सबरीन,जाकी अहमद, खदीजा,शमा परवीन, यासमीन अंसारी,नसरीन को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यापक काजी मोहम्मद शरीक, जकाउल्लाह, सिद्दीकी, मोहम्मद मुशरफ, रहमतुन खातून,सजरुन,रिफत खातून बच्चों को व्यवस्थित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मोहम्मद रफी खान,इश्तेयाक अहमद,वसीउल्लाह प्रधान, आफताब आलम ग्राम प्रधान,लदान,सद्दाम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैकडों अभिभावक उपस्थित रहे।