लखनऊ, 11 फरवरी। शिया पीजी कॉलेज के मुरसले आज़म ब्लॉक (हॉल) में बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू) के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, ट्रस्ट बोर्ड के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) आनंद विश्वकर्मा, निदेशक लीगल सेल, लखनऊ विश्वविद्यालय, प्रो. अजीज़ हैदर, प्रेसिडेंट, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज, मौलाना (डॉ.) यासूब अब्बास, सेक्रेटरी, मजलिस-ए-उलेमा, अमीर अली रजा, ज्वाइंट सेक्रेटरी, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज, प्रो. एस.एस. तकवी, सीनियर मेंबर, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज, प्रो. एस.एस.आर. बाक़री, प्राचार्य, शिया पीजी कॉलेज, डॉ. एजाज़ अब्बास, एस्टेट ऑफिसर, प्रो. एम.एम. अबु तैय्यब, निदेशक सेल्फ फाइनेंस, प्रो. एस. सादिक हुसैन आबिदी, प्राचार्य/इंचार्ज विधि संकाय तथा प्रो. एस.एम. हसनैन, निदेशक एलएलबी (5 वर्षीय) एवं एलएलएम कोर्स सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के उपरांत प्रो. अमर पाल सिंह ने कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट के समापन समारोह में भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और कॉलेज परिवार की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।