लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2026 को शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी हैं।

विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं खेल कुंवर जय सिंह ने बताया कि बैडमिंटन और टग ऑफ वॉर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन महिला वर्ग में अदिति एवं प्रगति की जोड़ी प्रथम और एमन एवं अनन्या की जोड़ी द्वितीय रही।

पुरुष वर्ग में आदित्य कुमार मिश्रा एवं सफी की जोड़ी ने प्रथम, जबकि राजदीप एवं शिवम सिंह की जोड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं टग ऑफ वॉर में शिया टाइगर प्रथम और शिया वॉरियर्स द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर वित्त अधिकारी डॉ. एजाज़ अब्बास, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. वहीद आलम, निदेशक लीगल एड क्लीनिक अजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित र हे।