पार्टनर की प्रताड़ना से विकासनगर में आठ दिसंबर को घर में लगा लिया था फंद
लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने मेकअप आर्टिस्ट नेहा मौर्य (24) ने खुदकुशी के मामले में उसके लिवइन पार्टनर गंगापुर, बहराइच निवासी अजीत कुमार मौर्या को बुधवार को समर्पण हॉस्पिटल देवा रोड, चिनहट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका के पिता सत्यनारायण मौर्य ने अमित मौर्य के साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ विकासनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के मुताबिक बहराइच के गंगापुर, मुर्तिहा निवासी सत्यनारायण मौर्य की बेटी नेहा मौर्य (24) का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। दो वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया। तलाक के बाद नेहा विकासनगर सेक्टर एक स्थित एक मकान में रहकर मेकअप आर्टिस्ट का काम सीख रही थी। इसी दौरान गांव का अमित मौर्य व नेहा साथ रहने लगे। फिर दोनों के बीच विवाद होने लगा। अजीत की प्रताड़ना से तंग आकर आठ दिसंबर को नेहा ने घर में फंदा लगा लिया था।